उपराष्ट्रपति 25 सितंबर, 2024 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे

Mon 23-Sep-2024,09:38 PM IST +05:30
उपराष्ट्रपति 25 सितंबर, 2024 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे
  • उपराष्ट्रपति द्वितीय उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो में गौतम बुद्ध नगर में मुख्य अतिथि होंगे.

  • अपनी यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो 2024 के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करेंगे और मुख्य वक्तव्य देंगे।

Uttar Pradesh / Gautam Buddha Nagar :

उत्तर प्रदेश/उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 25 सितंबर, 2024 को गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो (UPITS) 2024 के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करेंगे और मुख्य वक्तव्य देंगे।

यह उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो का दूसरा संस्करण है, जो 25-29 सितंबर, 2024 तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के व्यापार और संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा और सहभागी देश के रूप में वियतनाम को भी प्रस्तुत किया जाएगा। उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो के पहले संस्करण का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने किया था